हिंदी टाइपिंग टेस्ट
हर मिनट कितने शब्द, कितनी सटीकता, और किन अक्षरों या मात्राओं पर सबसे ज़्यादा समय लगता है, सब एक जगह।
इनस्क्रिप्ट और रेमिंगटन (कृतिदेव, GAIL) लेआउट इसी साइट में हैं: कंप्यूटर का कीबोर्ड अंग्रेज़ी में रखें और स्क्रीन पर हर अक्षर की कुंजी देखें। रेमिंगटन में ि अपने अक्षर से पहले टाइप होती है, जैसे परीक्षा में। गूगल इनपुट या मंगल के लिए "My keyboard" चुनें।
रेमिंगटन टेस्ट में गति की-डिप्रेशन से गिनी जाती है, जैसे SSC और राज्य की टाइपिंग परीक्षाओं में। पूरे अनुच्छेद के अभ्यास के लिए "परीक्षा" में SSC CHSL हिंदी टेस्ट चुनें।
सवाल और जवाब
SSC हिंदी टाइपिंग में कितनी गति चाहिए?
SSC CHSL में 30 शब्द प्रति मिनट, यानी 9,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा, 10 मिनट में। अपनी अधिसूचना ज़रूर जाँचें।
कृतिदेव और रेमिंगटन GAIL में क्या फ़र्क है?
दोनों में कुंजियाँ लगभग वही हैं। कृतिदेव एक फ़ॉन्ट है, GAIL यूनिकोड कीबोर्ड। यहाँ का रेमिंगटन लेआउट दोनों के अभ्यास के लिए है।
क्या यह मुफ़्त है?
हाँ। टेस्ट, आँकड़े और पाठ मुफ़्त हैं; रोज़ तीन मॉक परीक्षा भी।